दुर्घटना के समय क्रिकेटर ऋषभ की मदद करने पर ड्राइवर सुशील (Driver Sushil) और कंडक्टर परमजीत को किया सम्मानित

0

Driver Sushil and conductor Paramjeet honored for helping cricketer Rishabh at the time of accident

पानीपत बस डिपो के जीएम के कुलदीप जांगड़ा ने बताया कि बस चालक सुशील कुमार और कंडक्टर परमजीत ने गुरुकुल नरसन के पास डिवाइडर पर एक अनियंत्रित कार की टक्कर देखी। वे यात्री क्रिकेटर ऋषभ की मदद के लिए कार की ओर दौड़े। हमने उन्हें सम्मानित किया है, राज्य सरकार भी मानवता के कार्य के लिए उन्हें सम्मानित करेगी। क्रिकेटर ऋषभ ऐसिडेंट को लेकर अपडेट देते हुए डीजीपी अशोक कुमार, उत्तराखंड, देहरादून ने बताया था कि ऋषभ अभी काफी ठीक हैं, क्रिकेटर को 3 जगह पर चोटें आई हैं जो कि गंभीर नहीं हैं।हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर सुशील और उनके कंडक्टर परमजीत की सूचना पर पुलिस की गाड़ी और एम्बुलेंस समय से मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन इससे पहले कि पुलिस वहां पहुँचती ड्राइवर सुशील और कंडक्टर परमजीत ने ऋषभ पंत को बाहर निकाल लिया था। बाद में पुलिस की गाड़ी और एम्बुलेंस के पहुँचने पर उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया गया। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि इसलिए निर्णय लिया गया है कि सुशील और परमजीत को सम्मानित किया जाएगा।

Driver Sushil and conductor Paramjeet honored for helping cricketer Rishabh at the time of accident

इसे भी पढ़े : BCCI ने बताया क्रिकेटर ऋषभ को आई है कितनी चोट

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here