डीसी की अध्यक्षता में एमडीए (फाइलेरिया उन्मूलन) कार्यक्रम 2023 के सफल संचालन के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक

0

रांची : एमडीए (फाइलेरिया उन्मूलन) कार्यक्रम 2023 के सफल संचालन के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया.बैठक में पीपीटी के माध्यम से बताया गया कि वर्ष 2023 में फरवरी माह तक कुल 30964 बुखार पीड़ितों की जांच की गयी. जिसमें 15 मरीज पॉजिटिव पाए गए।पॉजिटिव मरीजों में एक पीएफ मलेरिया से पीड़ित पाया गया। सभी का इलाज किया गया है और क्षेत्र में सघन निगरानी की जा रही है। एमडीए (फाइलेरिया उन्मूलन) कार्यक्रम 10-25 फरवरी 2023 तक रांची जिले के दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो और बुढ़मू में चलाया गया. जिसमें कुल 307725 व्यक्तियों ने डीईसी व एल्बेंडाजोल का सेवन किया।इनमें से 55 लोग प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुए। कुल 93.6 प्रतिशत आबादी को दवा दी गई। इसमें विभिन्न विभागों का सहयोग मिला और सभी विद्यालयों में दवाई पिलाई गई। जिले में अब तक कुल 2774 हाथीपांव व 157 हाइड्रोसील के मरीज मिले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here