रांची से हावड़ा और औद्योगिक नगरी टाटानगर की दूरी होगी कम,सिल्ली-ईलू बाईपास रेल लाईन के लिए DPR बनाने का कार्य प्रगति पर

0

रांची : लोकसभा क्षेत्र में रांची सांसद संजय सेठ के सिल्ली-ईलू रेल लाइन का प्रस्ताव काफी समय से लंबित था.17.10.2022 को रांची सांसद संजय सेठ ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिख सिल्ली-ईलू बाईपास रेल लाईन के निर्माण हेतु 125 करोड़ रू बजट आवंटन का आग्रह किया था।बीते वर्ष संजय सेठ के प्रयास से इस परियोजना पर हलचल शुरू हो गई है।सिल्ली-ईलू बाईपास रेल लाईन के लिए Detailed Project Report (DPR) बनाने का कार्य प्रगति पर है।बहुत जल्द काम शुरू होगा।इस परियोजना के पूर्ण होने से राँची-हावड़ा, राँची-टाटा रेलखंड पर यात्रा और भी सुगम हो सकेगी। यात्रियों का एक से दो घंटे का समय भी बचेगा। एक नए क्षेत्र के विकास का अवसर प्राप्त होगा।रेल मंत्रालय के इस पहल से रांची से हावड़ा और औद्योगिक नगरी टाटानगर की दूरी कम होगी, सफर सुगम होगा, 2 घंटे के समय और ईंधन की भी बचत होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here