धनबाद: टुंडी के कमारडीह पंचायत भवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने जनता से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने काफी तरक्की की है। और भारत दुनिया का पांचवा ताकतवर देश बन गया है। आर्थिक रूप से हम सशक्त हुए हैं।प्रधानमंत्री मोदी हर घर तक पेयजल पहुंचाने पर विशेष फोकस कर रहे हैं ,राज्यपाल ने कहा।अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन को हमारे प्रधानमंत्री द्वारा तोहफे में झारखंड का रेशमी कपड़ा देने से विश्वभर मेंं झारखंड का सिल्क प्रमोट हुआ है। पंचायत भवन के एक छोटे से सभागार मेंं आयोजित राज्यपाल का जनता संवाद कार्यक्रम में संवाद करने करीब एक हजार से अधिक ग्रामीण पहुंचे थे लेकिन प्रसाशन ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा कुछ खास चयनित लोगों के अलावा किसी को कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति नहीं दे रही थी। यहां तक की मीडिया को भी संवाद में जाने नहीं दिया गया ।आवेदन लेकर पहुंचे ग्रामीणों में आक्रोश फ़ैल गया और ग्रामीणों , कवरेज करने नहीं देने के लिए मीडिया कर्मियों ने जमकर प्रशासन का विरोध किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराकर पंचायत भवन परिसर के अंदर कुछ ग्रामीणों और मीडियाकर्मियों को अनुमति दी गई। जिसके बाद राज्य के हर जिले में ग्रामीणों को होने वाली परेशानियों को करीब से जानने और उसका उचित समाधान करने के उद्देश्य के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।



