धनबाद : वरीय पुलिस अधीक्षक को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने तेतुलमारी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 95 टन अवैध कोयला समेत 3 ट्रक को जप्त कर लिया। इस संदर्भ में स्थानीय थाने में अवैध कारोबार में संलिप्त 10 नामजद लोगों के विरुद्ध कांड पंजीकृत करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।



