धनबाद: ECL श्रमिक पुत्र पर बम से हमला करने के मामले में 3 अभियुक्त गिरफ्तार

0

धनबाद के निरसा थानाक्षेत्र में विगत 13-14 अक्टूबर की रात्रि को ECL के चापापुर कोलियरी स्थित गोदाम में सुरक्षा कर्मियों को बंधक बनाकर तांबा केबल की डकैती की घटना को अंजाम देने व विरोध करने पर ECL श्रमिक पुत्र पर बम से हमला कर हताहत करने के मामले का पुलिस की विशेष टीम ने उद्भेदन करते हुए वारदात में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों की निशानदेही पर लूट का सामान 35 किलो तांबा केबल व 260 मीटर आरमंड वायर को भी बरामद किया गया है। अभियुक्तों के पास से 4 जिंदा सुतली बम, 3 मोबाइल फोन,घटना में प्रयुक्त 1 बाइक को भी जब्त किया गया है। उपरोक्त लूटकांड में शामिल अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here