Ranchi: डीजीपी अजय कुमार सिंह ने बुधवार को जिलों के एसएसपी, एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा को लेकर समीक्षा बैठक की. इस दौरान प्रत्येक जिले में नियंत्रण कक्ष में 24X7 पुलिस पदाधिकारी और बल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश जारी किया गया।डीजीपी ने मूर्ति विसर्जन जुलूस के मार्गों में पड़ने वाले धार्मिक स्थलों और विवादस्पद क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखते हुए पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया है.साथ ही प्रत्येक घटित घटना की सूचना पुलिस मुख्यालय के वरीय पदाधिकारियों और डीजीपी ऑफिस को सूचित करने का निर्देश जारी किया गया।डीजीपी ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ भाषण या आपत्तिजनक पोस्ट डालकर अथवा अफवाह फैला कर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले उपद्रवियों पर विशेष निगरानी रखने ,असामाजिक तत्वों की पहचान कर कार्रवाई का निर्देश दिया।इसके अलावा अवैध खनन, अवैध मादक पदार्थ, शराब, भूमि विवाद से संबंधित मामले त्योहार के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता एवं सुगम यातायात के संबंध में भी बैठक में चर्चा की गई.



