देवघर : सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के डोंडिया-पिपरडंगा गांव में शुक्रवार को गांव के 3 बच्चों के शव एक तालाब से बरामद किए गए। ये बच्चे गांव के निवासी बासुदेव यादव और हरिकिशोर यादव के परिवारों के थे। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर बच्चों की ह*त्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। देवघर डीसी ने बताया कि जिले के सोनारायठाढ़ी प्रखंड अंतर्गत पिपरा डंगाल गाँव की घटना को संज्ञान लेते हुए NDRF की टीम को घटना स्थल पर रेस्क्यू हेतु भेजा गया, जिसके पश्चात ग्रामीणों के सहयोग से तीनों बच्चों के शव को पानी के अंदर से ढूंढ कर निकाला गया।इसके अलावा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए नियमानुसार उचित मुआवजा राशि प्रदान करने की कारवाई करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए मामलों को संज्ञान में लेते हुए पुलिस पदाधिकारियों को जांच करने का निर्देश दिया गया है।




