देवघर : बाबा मंदिर प्रांगण स्थित 19 दानपात्र को 15 जून को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया। साथ ही गिनती के पश्चात दानपात्र से कुल आय 18,59,514 के अलावा नेपाली रुपिया 1966, अमेरिकन डॉलर 12 दान स्वरूप प्राप्त हुआ। ज्ञात हो कि इससे पहले 05 अप्रैल 2023 को बाबा मंदिर प्रांगण स्तिथ सभी दानपत्रों को खोला गया था।



