देवघर: बहुमंजिला ईमारत गिरने से घायलों व उनके परिजनों से डीसी ने की मुलाकात

0
Deoghar DC

देवघर : शनिवार को नगर निगम अंतर्गत बहुमंजिला इमारत के गिरने से हादसे में जहां 3 लोगों की जान चली गयी वहीं मलबे में फसे हुए सभी 7 लोगों को निकाल लिया गया था। आज सदर अस्पताल पहुंचकर नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत बहुमंजिला ईमारत गिरने के पश्चात हृदय विदारक घटना में रेस्क्यु किये गये सभी घायलों व उनके परिजनों से मुलाकात कर देवघर डीसी ने उनका हालचाल जाना।इस दौरान चिक्तिसकों की निगरानी में इलाजरत सभी घायलों से बातचीत करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना और सिविल सर्जन व चिकित्सकों की टीम को विशेष ध्यान देने का निदेश दिया, ताकि घायलों को समुचित स्वास्थ्य लाभ मिल सके। इसके अलावे ओपीडी की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाते हुए बाहर से आने वाले लोगों हेतु बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित का निदेश दिया। साथ ही अस्पताल परिसर के साफ-सफाई पर विशेष ध्यान के अलावा ऑक्सिजन प्लांट के अलावा स्वास्थ्य व्यवस्थओं को और भी बेहतर बनाने का निर्देश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here