Deoghar : महाशिवरात्रि के अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा निकाली जाने वाली शिवबारात के सफल संचालन को लेकर आज रुटलाइन में विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यस्थाओं व की जाने वाली तैयारियों का डीसी ने निरीक्षण किया।साथ ही पथ में पड़ने वाले सभी सभी गड्ढों को समतल करने, स्लैब की मरम्मति, अतिक्रमण, नालों की साफ-सफाई के साथ सड़कों के किनारे सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेरिकेडिंग करने का निदेश अधिकारियों दिया, ताकि शिव बारात के रूप में निकलने वाली झाँकियों के भ्रमण के दौरान समस्या न हो।साथ हीं अधिकारियों को निदेशित किया कि सम्पूर्ण रूटलाईन का चौबिस घंटे पहले निरीक्षण कर केबल के तारों के अतिरिक्त बिजली या टेलिफोन के तार का भौतिक सत्यापन कर लें, ताकि किसी प्रकार की कोई कमी न रहे।




