Delhi HC directs central government to block 18 websites for streaming Ranbir Kapoor’s Brahmastra – दिल्ली उच्च न्यायालय ने नौ सितंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली आगामी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र : पार्ट वन-शिवा’ की कई वेबसाइटों द्वारा अनधिकृत रूप से स्ट्रीमिंग पर रोक लगाते हुए कहा है कि पायरेसी पर अंकुश लगाना होगा और इससे सख्ती से निपटा जाना चाहिए.अदालत ने 18 वेबसाइट पर होस्टिंग, स्ट्रीमिंग, रीट्रांसमिटिंग, प्रदर्शन, देखने और डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध कराने, एक्सेस प्रदान करने और/या संचार करने से रोक लगा दी है.दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से इन 18 वेबसाइटों को ब्लॉक करने का नोटिफिकेशन भी जारी करने का निर्देश दिया है.लाइव लॉ की रिपोर्ट की मुताबिक, दिल्ली हाईकोर्ट की जज जस्टिस ज्योति सिंह ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट-स्टारर फिल्म के सह-निर्माता स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की याचिका पर यह अंतरिम आदेश पारित किया. कोर्ट ने साथ ही यह नोट किया गया कि फिल्म की सिनेमा हॉल में रिलीज के समय ही उसकी ऑनलाइन उपलब्धता से फिल्म निर्माताओं की गंभीर आर्थिक नुकसान होगा और इससे फिल्म की वैल्यू भी घटेगी.
Delhi HC directs central government to block 18 websites for streaming Ranbir Kapoor’s Brahmastra



