Delhi: लड़की को कार से घसीटने के मामले में पुलिस को मिला चश्मदीद गवाह

0

Delhi: दिल्ली पुलिस के अनुसार, उन्होंने मृतिका के मार्ग का पता लगाया और पाया कि वह अपनी स्कूटी पर अकेली नहीं थी। हादसे के वक्त उसके साथ एक और लड़की थी। दूसरी लड़की को चोटें आईं और वह मौके से भाग गई लेकिन जिस लड़की की मौत हुई उसके पैर कार में फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसे घंटों घसीटा गया।CCTV फुटेज में मृतिक के साथ के एक अन्य लड़की दिखी जो स्कूटी पर सवार थी। हादसे के वक्त वो मृतिका के साथ थी। वह घायल हो गई और मौके से भाग गई लेकिन मृतिक का पैर कार में फंस गया जिसके बाद उसे घसीटा गया। पुलिस ने CCTV फुटेज की पुष्टि की।होटल मैनेजर(वो होटल जहां से मृतिका और उसकी दोस्त निकले थे),दिल्ली (Delhi) ने बताया कि वो दोनों बहस कर रही थीं तब नाइट वाले मैनेजर ने उनको कहा कि लड़ो मत फिर वो नीचे जाकर लड़ने लगीं। नीचे जब वो लड़ रही थीं तो आस-पड़ोस वालों ने भी उन्हें रोका जिसके बाद वो स्कूटी पर बैठकर चली गईं

पुलिस ने कुछ लड़कों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है जो एक होटल में लड़कियों के साथ देखे गए थे। लड़कों का अलग कमरा बुक था और होटल स्टाफ ने उन्हें लड़की से बात करते देखा था.सागर प्रीत हुड्डा, स्पेशल CP लॉ एंड ऑर्डर, दिल्ली ने कहा सुल्तानपुरी की घटना में एक नया तथ्य सामने आया है, जिसके अनुसार घटना के वक्त मृतका के साथ एक और लड़की थी। उसके मुताबिक घटना के समय वो थी और उसे कोई चोट नहीं आई थी और वो उठ कर वहां से चली गई थी। अब हमारे पास एक चश्मदीद है।वे पुलिस का सहयोग कर रही है। उसका बयान लिया जा रहा है। ये आरोपियों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। जांच जारी है। दिल्ली पुलिस जल्द ही जांच पूरी कर लेगी। अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करती थी और घर की अकेली कमाने वाली थी। वह एक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रही थी। पांचों आरोपी दीपक खन्ना, अमित खन्ना, किशन, मिथुन और मनोज मित्तल को गिरफ्तार कर तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।प्रथम दृष्टया आरोपियों के शराब के नशे में होने की आशंका जता रहे हैं। रक्त के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए हैं। पीड़िता का शव सड़कों पर नग्न अवस्था में पड़ा मिला था, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा था कि उसके साथ बलात्कार किया गया होगा। सोमवार को उसका पोस्टमॉर्टम किया गया।रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि आरोपियों ने रविवार को कार उधार ली थी और फिर क्षतिग्रस्त कार को अपने स्थान पर छोड़ दिया था।रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने दोस्त को बताया था कि किशन विहार इलाके में उनका एक्सीडेंट हो गया है। आरोपियों नया साल मनाने के लिए हरियाणा के मुरथल गया था।

इसे भी पढ़े : कर्नाटक: गाय के बछड़े से दुष्कर्म के आरोप में एक गिरफ्तार

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here