जैसा कोई पता है 7 जुलाई से जगन्नाथपुर मेला चालू होने जा रहा है। रांची में मेले को लेकर पूरी तरह तैयारी हो चुकी है। रथ यात्रा की तैयारी और मेले की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह की गई है। जगन्नाथपुर मंदिर से मौसी बाड़ी तक रथ यात्रा को लेकर जाने तक पूरी व्यवस्ता की गई है। श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो इसका पूरा खयाल रखा गया है मेले में बिजली, पानी, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस जगह-जगह सीसीटीवी ,लगभग 400 से अधिक पुलिसकर्मी और अन्य कई चीजों को ध्यान में रखा गया है। आप को बता दे की कल 7 जुलाई को सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर पट खोल दी जाएगी और दोपहर तक बंद कर दी जाएगी। और 5 बजे श्रद्धालुओं के द्वारा रथ को खींचकर मौसीबाड़ी लाया जायेगा.है.इस दौरान झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन, और अन्य कई नेता भी शामिल होंगे इस सभी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने आज 6 JULY को रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा, एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, सिटी एसपी राज कुमार मेहता ने जगन्नाथपुर जाकर पूरी तरह रथ यात्रा की तैयारी और मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।




