रांची में दिनदहाड़े डकैती,दो बदमाशों ने बंदूक के दम पर लूट लिया 6 लाख

0

रांची: दिनदहाड़े लूट की घटना में दो बदमाशों ने बिल्डर हितेंद्र कुमार के कर्मचारी रंजीत कुमार से छह लाख रुपये नकद लूट लिये.यह घटना आज अपराह्न लगभग 3.30 बजे की है जब कुमार चेक भुनाकर आईसीआईसीआई बैंक की लालपुर शाखा से अपनी बाइक पर अपने कोकर कार्यालय जा रहे थे, तभी यह घटना लालपुर थाना क्षेत्र में हुई.एक बिल्डर के लिए काम करने वाला रंजीत नाम का कर्मचारी बैंक से पैसे निकाल कर ले जा रहा था। लालपुर स्थित आईसीआईसीआई बैंक से रुपए निकालने के बाद वह निकला। पहले से घात लगातार बैठे कोकर चौंक से थोड़ा पहले डिसलरी पुल के बदमाशों ने बंदूक के नोक पर पैसे लूट लिए।रंजीत के विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here