वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 2’ का डार्क पोस्टर रिलीज, अमेजन प्राइम वीडियो पर 23 अक्टूबर को होगा प्रीमियर

0

Mirzapurवेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ का सीक्वल ‘मिर्जापुर 2’ अमेजन प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज के लिए तैयार हैं। अमेजन प्राइम वीडियो पर ‘मिर्जापुर 2’ का प्रीमियर 23 अक्टूबर को होगा। इस बेब सीरीज में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येन्दु, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुग्गल, मनु ऋषि चड्ढा और राजेश तैलंग नजर आएंगे।इस सीरीज को एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित किया गया है, जिसे गुरमीत सिंह और मिहिर देसाई ने निर्देशित किया है। मशहूर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में कालीन भइया का किरदार निभाने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के साथ रविवार को ‘मिर्जापुर 2’ का पोस्टर शेयर किया। 44 वर्षीय पंकज त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर नया पोस्टर शेयर कर लिखा-‘यहां सबका उद्देश्य एक ही है। मिर्जापुर 2। साथ ही पंकज त्रिपाठी ने बेब सीरीज के बाकी कलाकारों को टैग किया।नए डार्क पोस्टर में एक जीप नजर आ रहा है जिसका दो पहिया फुटपाथ पर चढ़ा हुआ है। जीप के नंबर प्लेट पर किंग ऑफ मिर्जापुर लिखा है। उसके आगे किसी के हाथ में एक कट्टा गिरा हुआ है। जीप के पीछे एक महल नजर आ रहा है। वेब सीरीज की कहानी किंग ऑफ मिर्जापुर के टाइटल के इर्द-गिर्द बुनी गई है। कालीन भइया के कट्टे का अवैध व्यापर है। उनका खौफ पूरे मिर्जापुर पर है, इसलिए लोग उन्होंने किंग ऑफ मिर्जापुर कहते हैं। हाल में इस वेब सीरीज का टीजर रिलीज हुआ था।ranjana pandey