रांची में लगातर हो रहे लूटपाट से लोगो को हो रही है परेशानी ऐसे ही एक घटना आज 11 जुलाई को देखने को मिला। रांची कांके रोड में दिनदहाड़े बुज़ुर्ग महिला से दो बाइक पार सवार युवक चेन छीन भाग निकले। कांके थाना क्षेत्र के ही जगतपुरम स्थित ग्रीन हेरिटेज में रहने वाली उषा तिवारी की सोने की चेन दिनदहाड़े उनके अपार्टमेंट के ठीक सामने छीन ली. उषा तिवारी ने बताया कि घर में शादी का माहौल है,कुछ सामान लेकर घर आ रही थी इसी बीच तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने उनका पीछा किया और उनमें से एक ने बाइक से उतरकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए.उषा तिवारी ने बहता की बहुत दूर पीछा करने के बाद भी पाकर में नही आया बाइक में होने के कारन भाग निकले। उषा तिवारी ने इसकी शिकायत कांके थाने में लिखित आवेदन दिया है. सीसीटीवी फुटेज के साथ ही जिस बाइक पर अपराधी आए थे उसका नंबर भी पुलिस को उपलब्ध करा दिया गया है. कांके थाना प्रभारी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी की तलाश की जा रही है.पुलिस का कहना है की अपराधी बहुत जल्दी पकड़ा जायेगा।




