सी पी सिंह और नवीन जयसवाल पहुंचे रिम्स,बिरसा मुंडा के परपोते के बेहतर इलाज हेतु दिशा-निर्देश दिया

0
cp singh

झारखण्ड : विगत दिनों दुर्घटना में घायल होने के पश्चात रांची में इलाजरत भगवान बिरसा मुंडा के वंशज श्री मंगल मुंडा से आज रिम्स जाकर द्वय विधायक सी पी सिंह और नवीन जयसवाल ने मुलाकात कर डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं बेहतर इलाज हेतु दिशा निर्देश दिया। बीते दिन सीएम सोरेन ने भी उनसे मुलाक़ात की थी. बता दें कि बिरसा मुंडा के परपोते का रिम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग की टीम द्वारा 4 घंटे में सफल ऑपरेशन किया गया। अभी उनकी स्थिति नाजुक है और वे वेंटिलेटर पर हैं।ज्ञात हो कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा जी का कल दिनांक 25/11/24 को खूंटी के पास एक दुर्घटना के दौरान सिर में काफ़ी गंभीर चोट लगी और उन्हें रिम्स लाया गया । इनके ब्रेन में काफ़ी गंभीर चोट लगी थी और ब्रेन के दोनों तरफ़ ब्लड क्लॉट हो चुका था और दुर्घटना के कारण काफ़ी रक्तस्राव भी हो चुका था और इन्हें तत्काल ऑपरेशन की आवश्यकता थी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here