बिहार में नहीं थम रही कोरोना की रफ़्तार, 1.55 लाख लोग वायरस की चपेट में

0

Bihar Coronaदेश में कोरोना की रफ़्तार कम होने के बजाए बढ़ती जा रही है. देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब बढ़कर 45 लाख 62 हज़ार 414 तक पहुंच गया है. हर राज्य में कोरोना संक्रमण फैल चुका है. बिहार में भी हालात दिनों-दिन बिगड़ते जा रहे है. बिहार में 1.55 लाख से ज्यादा लोग इस ख़तरनाक वायरस की चपेट में आ चुके है. राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 10 सितंबर तक राज्य में 1710 नए मामले सामने आए. नए मामलों में एक बार फिर पटना में सबसे ज्यादा केस मिले. पटना में 211, गोपालगंज में 207, भागलपुर में 90, मुज़फ़्फ़रपुर में 89, कटिहार में 82, वैशाली में 74, पूर्णियां में 66, अररिया में 62, दरभंगा में 61, सहरसा में 55, पश्चिमी चंपारण में 54, मधुबनी में 53, सुपौल में 50, औरंगाबाद में 45, लखीसराय में 42, नालंदा में 38,पूर्वी चंपारण में 37, बेगूसराय और शेखपुरा में 36-36, गया में 34,समस्तीपुर में 33, सीतामढ़ी में 32, किशनगंज, सारण और रोहतास में 30-30, मधेपुरा और सिवान में 22-22, बांका में 20, जमुई में 18, जेहानाबाद और नवादा में 16-16, बक्सर में 15, भोजपुर और मुंगेर में 12-12, शिवहर में 11, अरवल में 6, खगड़िया में 5, कैमूर में 4 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए. इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 55 हज़ार 445 पर पहुंच गया. राज्य में कोरोना 797 लोगों की जान ले चुका है. प्रदेश में सबसे ज्यादा 184 लोगों की जान पटना में गई है. हालांकि बिहार में अब तक 1 लाख 39 हज़ार 458 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हो गए है. प्रदेश में कोरोना रिकवरी दर 89.72 फीसदी पर पहुंच गई है. लेकिन राज्य में अब भी 15 हज़ार 189 एक्टिव केसेस है. बता दें, प्रदेश के हर ज़िले में कोरोना संक्रमण पैर पसार चुका है. लेकिन पटना में हालात भयावन बन गए है. पटना में 23 हज़ार से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है. नए मामलों के बाद पटना में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 23 हज़ार 606 पर चला गया.

वहीं मुज़फ़्फ़रपुर में 6887, भागलपुर में 6495, बेगूसराय में 5791, पूर्वी चंपारण में 5690, मधुबनी में 5279, कटिहार में 5088, गया में 5060 और नालंदा में 5025 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके है. यानी की पटना समेत इन 9 ज़िलों में बिहार के कुल 44.3 फीसदी कोरोना मरीज है. बिहार में 46 लाख 67 हज़ार से ज्यादा सैंपल टेस्ट किए जा चुके है. ranjana pandey