रांची : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर कांग्रेस की ओर से देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। यह मामला उत्तराखंड में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से जुड़े एक कार्यक्रम स्थल पर कथित ‘शुद्धिकरण’ विवाद के बाद दर्ज हुआ है। कांग्रेस ने इसे राजनीतिक कार्रवाई बताते हुए विरोध जताया है।झारखंड कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रांची के कांग्रेस भवन से अल्बर्ट एक्का चौक तक एक बड़ा विरोध मार्च निकाला. वहाँ पहुँचकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और पुतला फूंका गया.इस प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री इरफान अंसारी, सुखदेव भगत और राजेश कच्छप समेत कई वरिष्ठ नेता और भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.
मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, श्री राहुल गांधी जी पर FIR करना भारतीय जनता पार्टी की मानसिकता पर सवाल खड़ा करता है।आज झारखंड में हजारों-लाखों लोगों ने पुतला जलाकर भाजपा की इस कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया।राहुल गांधी जी गरीब, दलित, आदिवासी और आम जनता के हक की लड़ाई लड़ते हैं। उनके खिलाफ इस तरह की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अब लड़ाई आर-पार की होगी।




