रांची : प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने आज मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि ईडी की कार्रवाई को लेकर झारखण्ड के आदिवासीयों में आक्रोश फैला हुआ है। भाजपा पर निशाना साधते हुए तिर्की ने कहा झारखंड सरकार को चुनौती दी जा रही है.ये लोग (ईडी) आदिवासियों की भावना नहीं समझ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब आदिवासियों को गुस्सा आएगा तो ये ईडी-बीडी क्या है।आदिवासी हर 12 साल में जनी शिकार के लिए निकलता है।कांग्रेस पार्टी और झामुमो ने बंधु तिर्की के बयान को व्यक्तिगत राय बताते हुए पल्ला झाड़ लिया है। बंधु तिर्की के बयान से झामुमो ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि लोगों में आक्रोश तो है ही बस बंधु दा (बंधु तिर्की) ने इसे ठेठ भाषा में कहा है। वह ठेठ संघर्षों से निकले हुए नेता हैं। पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि ईडी आखिरकार बीजेपी के नैरेटिव को ही आगे बढ़ाने का काम करती है।



