आज दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अध्यक्षता में रांची में आयोजित झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के 13वें महाधिवेशन कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन शामिल हुए। मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने इस दो दिवसीय महाधिवेशन में शामिल झामुमो परिवार के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं और जुझारू सिपाहियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं दी और जोहार कहा।




