डुमरी विधानसभा उपचुनाव की झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम

0

आगामी डुमरी विधानसभा उपचुनाव की झामुमो (महागठबंधन) प्रत्याशी बेबी देवी के नामांकन कार्यक्रम में आज झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन शामिल हुए . मौके पर सीएम ने कहा तीर-धनुष पर बटन दबाकर बेबी देवी जी को विजयी बनाना है, विधायक बनाना है, यही स्व टाइगर जगरनाथ महतो जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा ”झामुमो (महागठबंधन) प्रत्याशी आदरणीय श्रीमती बेबी देवी जी को आगामी डुमरी विधानसभा उपचुनाव की अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार।डुमरी विधानसभा की जनता की सेवा करते हुए अमर हो जाने वाले स्व टाइगर जगरनाथ महतो जी के सपनों और उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का काम आदरणीय बबीता देवी जी और यह झारखण्डी सरकार करेगी।हमने आदरणीय श्रीमती बेबी देवी जी को मंत्री बनाया, अब आपको तीर-धनुष पर बटन दबाकर उन्हें विजयी बनाना है, विधायक बनाना है, यही स्व टाइगर जगरनाथ महतो जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।आज आदरणीय श्रीमती बेबी देवी जी के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुआ।स्व जगरनाथ महतो अमर रहें!जय झारखण्ड!”

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा समस्त राज्यवासियों के आशीर्वाद से जब सरकार बनी तभी कोरोना जैसी महामारी से पूरे विश्व के साथ झारखण्ड भी गिरफ्त में आ गया।स्व टाइगर जगरनाथ महतो जी उस भीषण समय में भी बिना रुके, बिना थके काम करते रहे। हमने उनसे कई बार आग्रह भी किया कि कोरोना में सावधानी रखिए। पर लोगों की सेवा करने की लगन को उन्होंने हमेशा प्राथमिकता दी, हमारी एक न सुनी। दिन-रात लोगों की सेवा करते हुए स्व जगरनाथ महतो जी अमर हो गए।इस उपचुनाव में तीर-धनुष पर बटन दबाकर, आदरणीय श्रीमती बेबी देवी जी को विजयी बना, हमें अमर जगरनाथ दा को सच्चा सम्मान देना है।भाजपा और आजसू का काम सिर्फ फूट डालो और राज करो करना है। यह लोग सिर्फ डर और भय की राजनीति करना जानते हैं। लोगों को आपस में लड़ाकर ही यह अपनी राजनैतिक रोटी सेकते हैं। इन्हें झारखण्डवासियों से कोई सरोकार नहीं है, इन्हें प्यार है तो सिर्फ सत्ता से। येन-केन प्रकारेण यह सिर्फ उसी के लिए षड्यंत्र रचते रहते हैं।आज मैं आपको कोई उपलब्धि गिनाने नहीं आया हूँ।राज्य के लाखों जरूरतमंदों को उनका हक-अधिकार मिल रहा है वही मेरी उपलब्धि है। और इसी कार्य में मैं निरंतर लगा हुआ हूँ। आज गांव-गांव में बुजुर्ग, विधवा, दिव्यांग आदि को हर महीने पेंशन की राशि मिल रही है। पहले कभी भी अधिकारी आपके गांव, आपको अधिकार देने नहीं आते थे। हमने अधिकारियों को आपको अधिकार देने के लिए आपके पास भेजा। हम राज्य को व्यवस्थित ढंग से आगे ले जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here