सीएम हेमंत सोरेन ने आज ट्वीट कर कहा ”समृद्ध आदिवासी संस्कृति और सभ्यता को एक बार फिर हर्षोल्लास से जियेगा झारखण्ड।आगामी 9 और 10 अगस्त को रांची स्थित बिरसा मुण्डा स्मृति उद्यान में नए स्वरूप में झारखण्ड आदिवासी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आप सभी इस शुभ अवसर पर सादर आमंत्रित हैं।
सभी का हार्दिक स्वागत, अभिनंदन और जोहार।”



