एक्स (twitter) पर जनता की समस्याओं पर लगातार ऐक्शन ले रहे CM,रिश्वत की शिकायत पर 21 कम्यूटर ऑपरेटरों का ट्रांसफर

0
hemant soren

Chatra: आजकल सीएम हेमंत सोरेन एक्स पर लोगों की समस्याएँ सुन रहे हैं साथ ही उन पर ऐक्शन भी ले रहे हैं। इसी क्रम में सीएम को एक्स के जरिए शिकायत मिली थी कि चतरा जिले के सरकारी कार्यालयों में पदस्थापित कंप्यूटर ऑपरेट अवैध वसूली, आम लोग को परेशान कर रहे हैं। एक ही कार्यालय में वर्षो से कई कंप्यूटर ऑपरेटर जमे हुए हैं। जिसपर सीएम ने बुधवार को चतरा डीसी को निर्देश जारी किया.”@DCChatra तत्काल जाँच करें एवं दोषियों पर कठोर कार्रवाई करते हुए सूचित करें।”आज चतरा डीसी ने सीएम को सूचित किया “आदरणीय @HemantSorenJMM सर जिला से अंचल तक राजस्व कार्यों में 3साल से अधिक कार्यरत 21 कम्यूटर ऑपरेटरों का ट्रांसफर आज कर दिया है।साथ ही सभी वरीय पदाधिकारियों को आवंटित कार्यालयों का लगातार निरीक्षण कर लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारी/कर्मियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है।सादर”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here