राजमहल में ₹88 करोड़ से अधिक की योजनाओं का सीएम ने किया उद्घाटन, शिलान्यास

0
hemant soren

साहेबगंज:आज संताल परगना के बरहेट में ग्रिड सब-स्टेशन और संचरण लाइन का सीएम ने उद्घाटन किया। इस परियोजना से बरहेट, पतना, बरहरवा, सीतापहाड़ आदि क्षेत्रों में लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजमहल में ₹88 करोड़ से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास एवं परिसंपतियों का वितरण किया।मुख्यमंत्री ने कहा मानिचक पुल निर्माण का शिलान्यास होगा एवं यहां एक हवाई पट्टी भी बनेगा। आज राजमहल में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास तथा परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम में सीएम ने कहा राज्य की आधी आबादी सशक्त और स्वावलंबी बन आगे बढ़े, यही हमारी सरकार का प्रयास है।सीएम हेमंत सोरेन ने कहा राज्य में 21 से 50 वर्ष से कम आयु की ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रहने वाली माताओं-बहनों को आर्थिक सहायता प्रदान कर सम्मान देने के लिए आपकी झारखण्डी सरकार द्वारा कैम्प लगाकर जल्द आवेदन लिया जाएगा।
आपकी झारखण्ड सरकार द्वारा 21 वर्ष से अधिक और 50 वर्ष से कम उम्र की माताओं-बहनों को सम्मान राशि देने की योजना शुरू होने वाली है। इस योजना से झारखण्ड की हमारी 40 लाख से अधिक माताओं-बहनों को लाभ होगा। सीएम ने कहा बहुत जल्द पुलिस बहाली के लिए दौड़ का भी आयोजन होगा। इसकी तैयारी हो गई है। उत्पाद सिपाही भर्ती के लिए लाखों आवेदन आये हैं, उसकी भी बहाली शुरू होने वाली है।आज साहेबगंज के बरहेट में आज यहां सिर्फ बिजली ग्रिड सब-स्टेशन और संचरण लाइन का उद्घाटन ही नहीं हुआ है बल्कि राज्य के हमारे गरीब, गुरबा लोगों के लिए बड़ी सौगात आपकी सरकार ने 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली के रूप में दिया है।कई जगह से बिजली के मीटर और बिजली बिल को लेकर शिकायतें आ रही हैं, जल्द इसका भी समाधान कर लिया जाएगा। आज यह सिर्फ उद्घाटन नहीं हुआ है।बिजली विभाग के पदाधिकारी यह भी ध्यान रखें कि यहां कोई बाधा और ब्रेकडाउन की स्थिति उत्पन्न न हो। मौके पर सीएम ने यह भी कहा कि राजमहल स्थित शिवगादी में श्रावण मास में श्रद्धालु आते हैं और कठिन चढ़ाई के बाद जल अर्पित करते हैं। राज्य सरकार ने तय किया है कि यहां सीढ़ियों के साथ-साथ रोप-वे की व्यवस्था हो। यह स्थल देश में धार्मिक पर्यटक स्थल के रूप में जाना जाए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here