मुलायम सिंह यादव के पुण्यतिथि पर सीएम हेमंत सोरेन ने शत-शत नमन किया

0

Ranchi:उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर आज झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन ने शत-शत नमन किया .सीएम ने ट्वीट किया ‘सामाजिक न्याय और वंचित तथा शोषित समाज के उत्थान के लिए हमेशा आवाज उठाने वाले, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।”82 वर्षीयस्व मुलायम सिंह यादव ने 10 अक्टूबर, 2022 को अंतिम सांस ली।समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव भी इटावा के सैफई में एक कार्यक्रम में शामिल हुए और अपने पिता मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी. इस बीच, राज्य भर में पार्टी सदस्य अपने-अपने जिलों में उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव को उनकी पहली पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, “पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here