झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन ने आज हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन किया .साथ ही आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर भी सीएम ने सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए जोहार किया.उन्होंने कहा हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर शत-शत नमन। आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर भी मैं सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए जोहार करता हूँ।वर्षों से सीमित संसाधनों के बावजूद खेल के क्षेत्र में झारखण्ड के हमारे मेहनती युवाओं ने पहचान बनायी है। जब से आपकी सरकार बनी है, खेल संरचनाओं को सुदृढ़ कर युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान कर रही है। आज खेल के विभिन्न क्षेत्रों में बेटे-बेटियां आगे बढ़ रहे हैं। मुझे खुशी है कि देश में पहली बार आयोजित होने वाली एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का ऐतिहासिक आयोजन भी जल्द ही रांची में होगा। इस अवसर पर सभी को पुनः हार्दिक बधाई और जोहार।



