झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और छोटानागपुर संतालपरगना कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बंदी उरांव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने बंदी उरांव के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और ईश्वर से बंदी उरांव के दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की ।



