छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा को आज चारो तरफ से शुभकामनाएं मिल रही हैं. झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन ने भी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी . सीएम ने कहा ”छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए श्री विष्णु देव साय जी को अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ नई ऊंचाइयां छुए, यही कामना करता हूँ।” पीएम नरेंद्र मोदी ने भी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को बधाई दी ”छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर विष्णु देव साय जी और उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी एवं विजय शर्मा जी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं! मेरा यह दृढ़ विश्वास है कि सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध इस राज्य की भाजपा सरकार जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी। प्रदेशवासियों के जीवन में समृद्धि और खुशहाली लाने के लिए डबल इंजन सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।”



