रांची: मुख्यमंत्री Hemant Soren झारखण्ड मंत्रालय में जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिवों के साथ आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए। इस दौरान सीएम ने विभिन्न विभागों के योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सभी विभागों को राज्य की जनता के लिए तीन-तीन मुख्य योजनाओं को समयावधि के साथ कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।साथ ही अन्य योजनाओं और आमजन की मूलभूत जरूरतों से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी तेजी लाने जैसे कई निर्देश दिए।




