CM: बैंक अपना उदासीन रवैया छोड़ें,इस बाबत मैं केंद्र सरकार के समक्ष भी बात रखूंगा

0

खतियानी जोहार यात्रा के दूसरे चरण के तहत आज नगर भवन, गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गिरिडीह एवं कोडरमा जिले में क्रियान्वित विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा बारी-बारी से जिलावार विभिन्न विभागों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति तथा ग्रामीणों को योजनाओं से लाभान्वित करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।मुख्यमंत्री ने कहा योजनाओं को लोगों से जोड़ने में राज्य में स्थित बैंकों की काफी उदासीनता देखने को मिल रही है।विभिन्न जिलों के जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में हर बार यह बात सामने आ रही है। बैंक अपना उदासीन रवैया छोड़े। इस बाबत मैं केंद्र सरकार के समक्ष भी बात रखूंगा।2023 इम्पलीमेंटेशन का साल है। सभी पदाधिकारी ध्यान दें, सिर्फ कलरफुल प्रेजेंटेशन बनाने से लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल जाएगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो, हमारी इस सोच पर आपको कार्यप्रणाली में तेजी लाकर काम करना होगा।नए साल में नए जोश के साथ आप काम करें, यही शुभकामना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here