रांची के पुराना विधानसभा मैदान में आयोजित संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम, विभिन्न जिलों से पहुंचे JMM के हजारों कार्यकर्ता

0

रांची : हजारों की संख्या में विभिन्न जिलों से पहुंचे जेएमएम कार्यकर्ताओं ने विधानसभा में हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे लगाए. इस दौरान रांची की यातायात व्यवस्था चरमरा गई. विभिन्न चौक-चौराहों पर लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा. धुर्वा से स्टेशन जाने वाली सड़क, बस अड्डा और एयरपोर्ट जाने में लोगों को काफी परेशानी हुई. लोग घंटों तक जाम से जूझते रहे.संकल्प सभा में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, मंत्री मिथलेश ठाकुर और झामुमो कोटे से कई मंत्रियों के शामिल हुए.झामुमो का कहना है कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा झारखण्डी योद्धा हेमन्त सोरेन जी को परेशान करने के खिलाफ यह हुंकार है. केंद्र की भाजपा सरकार के अत्याचार के खिलाफ छल-प्रपंच करने वाली भाजपा को आने वाले लोकसभा-विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता मुँह तोड़ जवाब देगी.झारखण्डी योद्धा हेमन्त सोरेन जी को षड्यंत्र के तहत परेशान कर रही आदिवासी-मूलवासी विरोधी केंद्र की भाजपा सरकार एवं उसकी पिट्ठू एजेंसियों व उनके तानाशाही रवैये का जवाब देने के लिए रांची के पुराना विधानसभा मैदान में आयोजित संकल्प सभा में यह जनसैलाब तानाशाही हुकूमत पर भारी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here