रांची : झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत दक्षिणी छोटानागपुर की 07 लाख 04 हजार 900 महिलाओं के खाते में करीब ₹70 करोड़ 50 लाख की राशि का हस्तांतरण हुआ।नामकुम के खोजाटोली का ट्रेनिंग ग्राउंड बुधवार को रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा की महिला लाभुकों को योजना की पहली किश्त देने के अलावा आज सीएम हेमंत सोरेन ने बड़ी घोषणा की है कि अब मंईयां सम्मान योजना का लाभ पाने की उम्र 18 वर्ष कर दी जाएगी। सीएम ने कहा “21 से 50 साल की महिलाओं को योजना का लाभ दिया जा रहा है। 18 साल की बेटियों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ मिल रहा है। अब 18 से 20 साल की बच्चियों को भी झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। “