रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जारी समन में शामिल नहीं हुए।सूत्रों के मुताबिक, सोरेन ने ईडी को लिखे अपने पत्र में स्वतंत्रता दिवस से पहले के समारोहों में अपनी व्यस्तता का हवाला दिया है. उन्होंने ईडी के समन में शामिल नहीं होने के अन्य कारणों के रूप में अगले सप्ताह समीक्षा बैठकों की एक श्रृंखला और 5 सितंबर को डुमरी विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव का भी हवाला दिया है।ईडी ने उन्हें भूमि घोटाला मामले में पूछताछ के लिए 14 अगस्त को उसके सामने पेश होने के लिए कहा था।बता दें की , ईडी पहले ही करोड़ों रुपये के भूमि घोटाला मामले में रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन, दो व्यवसायी अमित अग्रवाल और बिष्णु अग्रवाल और पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश सहित अन्य राजस्व अधिकारियों और भूमि दलालों को गिरफ्तार कर चुकी है।कथित भूमि घोटाला केस को लेकर ईडी की ओर से समन के पहले भी सीएम हेमंत सोरेन से केंद्रीय जांच एजेंसियां पूछताछ कर चुकी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अब तक दो अलग-अलग मामलों में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से समन दिया जा चुका है। इससे पहले ईडी ने पिछले साल 2 नवंबर 2022 और फिर 18 नवंबर 2022 को अवैध खनन मामले में हेमंत सोरेन से 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी।



