Chhapra spurious liquor mastermind who killed more than 80 people arrested from Delhi
बिहार के छपरा में जहरीली शराब मामले के मास्टरमाइंड को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. नकली शराब बनाने के मास्टरमाइंड को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है.आरोपी का नाम राम बाबू है जिसकी उम्र 35 साल है. बता दें कि जहरीली शराब पीने से छपरा में 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी.मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने बिहार पुलिस को इस बात की जानकारी दी है. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों ने शराब में केमिकल मिलाकर तैयार किया था, जिससे कई लोगों की जान चली गई.छपरा में जहरीली शराब से 80 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने पटना से लेकर सारण-छपरा तक व्यापक छापेमारी की थी. बिहार के साथ-साथ बिहार और यूपी में भी अवैध शराब की भट्टियां तोड़ी गईं। हजारों लीटर अवैध रूप से बनाई गई शराब बिखरी हुई थी। छपरा के आसपास गंगा किनारे अवैध शराब की3 भट्टियों को तोड़ा गया।
Chhapra spurious liquor mastermind who killed more than 80 people arrested from Delhi
इसे भी पढ़े : नवसारी में हुए सड़क हादसे (road accident in Navsari) में 9 लोगों की मौत, कई घायल, PM ने की अनुग्रह राशि की घोषणा



