Chaibasa: आगामी 04 मार्च 2024 को सभी मतदान केंद्र पर 10 AM से I am Verified Voter अभियान के तदर्थ राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों संग बैठक आयोजित कर तय तिथि को अपने-अपने मतदान केंद्र पर जाकर अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में अपना नाम/फोटो आदि की जांच करने का डीसी ने अपील किया।बैठक में सूचित किया गया कि यदि मतदाता सूची में किसी व्यक्ति का नाम दर्ज नहीं है व कोई अन्य त्रुटि है, तो उपर्युक्त तिथि को ही आवश्यकतानुसार प्रपत्र-6/7/8 भरकर BLO को समर्पित करें, नाम जांच उपरांत संतुष्ट होने पर मतदाता सूची की प्रति के साथ सेल्फी/फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करें।



