रांची :आज एक्स पर सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार से एक बार फिर झारखंड का बकाया वापस करने की मांग की इस बार उन्होंने ये भी कहा है कि यदि ऐसा होता है तो राज्य सरकार इसी महीने से किश्त 2500 रुपये भेजना शुरू कर देगी। वह भी बिना किसी शर्त 18 से 50 वर्ष की हर झारखंडी बहन को।सीएम हेमंत सोरेन ने लिखा कितनी हास्यास्पद बात है की झारखंड में 2100 देने की बात करने वाले -उड़ीसा में मात्र 830 रुपये महीना दे रहे हैं – मात्र 5 सालों के लिए ।जम्मू – कश्मीर में घोषणा की हर परिवार की एक महिला को ही “माँ” योजना का लाभ।मध्यप्रदेश में 1000 रू (शर्तों सहित) अब 1250 रू। पूरे देश में यह योजना समय की जरूरत है। मैं प्रधानमंत्री मोदी जी से माँग करता हूँ की । केंद्र अपने तरफ़ माइयां सम्मान में आज ही 1100 रुपये जोड़े और आजीवन पैसे देने का लिखित संकल्प ले (वरना कुछ दिनों बाद कोर्ट का सहारा ले यह बंद करने की चालबाजी होगी)। हमारे राज्यवासियों का बकाया 1 लाख 36 हज़ार करोड़ वापस करना शुरू करें (अब सुप्रीम कोर्ट से आदेश भी है) – हम इस माह की किश्त 2500 रुपये भेजना शुरू कर देंगे वह भी बिना किसी शर्त – 18 – 50 वर्ष की हर झारखंडी बहन को। साथ ही देश के हर राज्य की हर बहन को एक्ट समान 2500 रुपये भेजने की योजना जल्द से जल्द लागू करें। वरना यह झूठों का जुमला फेंकना/बहनों के बीच भेद करना बंद करें।




