रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस (RIMS) के हॉस्टल नंबर पांच के पीछे जला हुआ युवक का शव बरामद किया गया है. जिसे बरियातू पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ मामले की जांच में जुटी गयी है .शव की पहचान रिम्स में ही हॉस्टल नंबर 5 के तीसरे तल्ले में मौजूद कमरा नंबर 89 में रहकर पढ़ाई करने वाले फॉरेंसिक एवं मेडिसिन डिपार्टमेंट के सेकंड ईयर के छात्र मदन कुमार के रूप में हुई है. युवक का शरीर मौत से पहले जलाया गया था या उसके बाद इस बात का पता अभी नहीं चल पाया है .पोस्टमार्टम के बाद इसका खुलासा हो जाएगा .बताया जा रहा है की मदन तमिलनाडु का रहने वाला था.



