बीती शाम लंदन के ओवल मैदान पर भारत व इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला वनडे खेला गया. खेल के हर विभाग में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम ने रिकार्डों की झड़ी लगा दी. भारत ने इंग्लैंड को उसी के घर में दस विकेट रौंद दिया. भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 1974 में पहला वनडे मुकाबला था, तब से ऐसा पहली बार हुआ जब भारत ने इंग्लैंड को दस विकेट से हराया. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. कप्तान रोहित का यह फैसला कारगर साबित हुआ. भारतीय गेंदबाज बुमराह व शमी ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को पूरे मुकाबले कभी भी सहज नहीं रहने दिया.जसप्रीत बुमराह ने अपने करियर का सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 19 रन देकर छह विकेट लिए. बुमराह ने अपने पहले ही ओवर में जेसन राय व जो रूट को पवैलियन की राह दिखाकर मेजबान को बैकफुट पर धकेल दिया था. बुमराह की घातक गेंदबाजी की वजह से इंग्लैंड 25.2 ओवर में 110 रन पर रोक दिया. यह इंग्लैंड का भारत के खिलाफ अब तक का सबसे कम स्कोर है. बुमराह 19 साल पुराना आशीष नेहरा का रिकार्ड तोड़ दिया. तब आशीष ने 23 रन देकर छह बल्लेबाजों को आउट किया था. बुमराह ने 19 रन देकर ही छह को आउट कर दिया. भारत की ओर से बुमराह के अलावा मोहम्मद शमी ने भी शानदार गेंदबाजी की और 3 विकेट ले लिए. भारत ने इंग्लैंड के 5 विकेट 10 ओवर में ही गिरा दिए थे. 2004 के बाद यह कारनामा पहली बार टीम इंडिया के गेंदबाजों ने किया है. हालांकि, तब यूएई जैसी नई टीम के साथ यह कारनामा किया था. मगर इग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा याद रखने वाला है. इन पांच विकेट में जेसन राय, जो रूट, बेन स्टोक्स व जानी बेरोस्टो जैसे विश्व स्तरीय बल्लेबाज शामिल रहे. मोहम्मद शमी ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. शमी सबसे कम मैचों में 150 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अजीत अगरकर का रिकॉर्ड को तोड़ा है. शमी ने 80 मैचों में 150 विकेट पूरे किए, जबकि अगरकर ने यह उपलब्धि 97 वनडे मैचों में हासिल की थी.



