सदन में पेश हुआ 128900 करोड़ का बजट,वित्त मंत्री ने कहा”पिछली बार की तुलना में 10 फीसदी अधिक है इस बार का बजट”

0

रांची : मंगलवार को वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को बजट की प्रति भेंट की.जिसके बाद विधानसभा में वर्ष 2024 – 25 के लिए एक लाख,28 हजार, 900करोड़ का बजट पेश किया गया.वित्त मंत्री ने कहा कि इस बार की बजट पिछली बार की तुलना में 10 फीसदी अधिक है.वित्त मंत्री ने संभावना जताई है कि 2024-25 में विकास दर 7.7% रह सकती है. वित्त मंत्री ने बताया कि राजस्व आय में लगातार वृद्धि हुई है. 2021-22 में 31320 करोड़, वर्ष 22-23 में 37945 करोड़ हो गई. 23-24 में 47120 करोड़ रुपए राजस्व आय प्राप्त हुआ. उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 24-25 में 53,500 करोड़ आय का इस बार अनुमान है.उन्होंने बताया कि वर्ष 2019-20 में राज्य का आर्थिक विकास दर 1.1 प्रतिशत था. कोरोना काल का अपवाद छोड़ दें तो वर्ष 2022-23 में विकास दर 6.8 फीसदी रहा. 2023-24 में राष्ट्रीय आर्थिक विकास दर 7 प्रतिशत की तुलना में राज्य का विकास दर 7.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here