बॉलीवुड ड्रग्स मामला: ए अक्षर वाले टॉप कलाकार समेत तीन को NCB का समन, ट्रेंड हुए Arjun Kapoor

0

Arjunबॉलीवुड के ड्रग्स मामले में आखिरकार तीन बॉलीवुड कलाकारों को भी एनसीबी का नोटिस चला गया है। मीडिया में जब से यह खबर आई है, तब से सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर का नाम Arjun Kapoor ट्रेंड कर रहा है।दरअसल, मीडिया में यह खबर आई है कि एनसीबी के रडार पर अगला नाम बॉलीवुड के ए अक्षर के टॉप कलाकार का है। इसे ही लेकर लोग अर्जुन कपूर पर निशाना साध रहे हैं। उनका मानना है कि साल 2019 का करण जौहर की पार्टी का जो वीडियो वायरल हुआ था, उसमें ए अक्षर से केवल अर्जुन कपूर ही थे। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर ट्रेंड कर रहे हैं।बता दें कि इसे लेकर यूजर्स अलग अलग तरह के मैसेज कर रहे हैं। इसमें कुछ तो ऐसे हैं जिसमें लिखा है कि अर्जुन कपूर टॉप कलाकारों में अपना नाम सुनकर बेहद खुश हैं। वहीं, ए अक्षर के अन्य कलाकार जैसे— अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार भी अपना नाम ए से होने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्हें लग रहा है कि किसी ने तो उन्हें टॉप का कलाकार कहा।वहीं, तीन कलाकारों को जिन्हें एनसीबी का समन गया है, उनके नाम को लेकर सोशल मीडिया पर छाया है कि उनमें से एक अर्जुन कपूर हैं, दूसरे आदित्य रॉय कपूर हैं और तीसरे सलमान खान। बहरहाल, सच्चाई क्या है, यह तो वक्त आने पर पता चल ही जाएगा। अब तो बस इंतजार इस बात का है कि जल्द से जल्द सुशांत का मर्डर करने वालों का नाम भी सीबीआई सामने लेकर आए या फिर सुशांत की मौत का सच जनता के बीच लेकर आए ranjana pandey