पाकिस्तान को पहलगाम में आ’तंकी ह’मले पर बधाई देने वाले मोहम्मद नौशाद को बोकारो पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
Bokaro police

झारखंड: सोशल मीडिया पर रामनवमी पर हमला करने को उकसाने का आरोपी मोहम्मद नौशाद को बोकारो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले पर खुशी जाहिर करते हुए आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और पाकिस्तान को सोशल मीडिया पर बधाई देने वाले मोहम्मद नौशाद को झारखंड में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को बोकारो के मखदुमपुर से आरोपी को गिरफ्तार किया। नौशाद इससे पहले अपने एक्स हैंडल के जरिए रामनवमी के त्योहार पर हिंदुओं पर हमला करने और उन्हें शमशान भेजने को उकसाने वाला पोस्ट भी कर रहा था। जिसके बाद रांची पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर, चिन्हित कर कठोर विधिसम्मत कार्रवाई करने का भी आश्वासन दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here