बोकारो:सड़क दुर्घ*टना में चली गयी माता-पिता की जा*न,हेमंत सरकार बनी बच्चों का सहारा

0
cm hemant soren

बोकारो:बोकारो जिला के चंदनकियारी के बरमसिया ओपी क्षेत्र में बीते दिन दुबेकांटा के पास एक सड़क दुर्घटना में सपन मांझी की दर्दनाक मौ*त हो गई, जबकि पत्नी लक्ष्मी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उनका इलाज रिम्स में चल रहा था लेकिन उनका भी निधन हो गया है।परिवार में बेटी पल्लवी और बेटे विमल मांझी, विधुत मांझी बचे हैं। बोकारो डीसी ने बताया है कि उनके घर आज बीडीओ एवं सीओ जा रहे हैं। बच्चों के पालन-पोषण, संपूर्ण शिक्षा को लेकर हर संभव प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, सभी कल्याणकारी योजनाओं से भी आच्छादित किया जाएगा। इसकी मॉनिटरिंग बोकारो डीसी स्वयं कर रहे हैं। दरअसल सीएम हेमंत सोरेन ने बोकारो डीसी को माता के इलाज एवं बच्चों के उचित देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था.हालांकि अब जब माता लक्ष्मी देवी की मृत्यु हो गई है सीएम ने दुःख जताया है.सीएम ने एक्स पर लिखा ”अत्यंत दुःखद…बच्चों की शिक्षा और पालन-पोषण सुनिश्चित करते हुए सूचित करें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here