ट्विटर पर ‘ब्लू टिक’ सब्सक्रिप्शन को लेकर Elon musk ने की घोषणा, अफवाएं निकली गलत ये है ‘ब्लू टिक’ की असली कीमत

0

ट्विटर पर ‘ब्लू टिक’ सब्सक्रिप्शन के लिए 19.99 डॉलर (करीब 1,600 रुपये) चार्ज करने की बात कही जा रही थी, जिसका लोग जमकर विरोध कर रहे थे. जिसके बाद एलन मस्क ने इस मामले पर घोषणा कर पुष्टि कर दी है कि वैरिफाइड प्रोफाइल पर मिलने वाला ब्लू टिक अब लोगों को फ्री में नहीं मिलेगा. मस्क इसके लिए फीस चार्ज करने वाले हैं.मस्क ने घोषणा करते हुए कहा है कि ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए हर महीने 8 डॉलर यानी कि लगभग 661 रुपये लगेंगे.ट्विटर का पेड ब्लू टिक सिर्फ Twitter Blue मेंबर्स के लिए होगा जो कि एक सब्सक्रिप्शन आधारित सर्विस है. ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन मिलने के बाद यूजर्स को ट्वीट एडिट समेत कई तरह के एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलते हैं.ब्लू टिक प्रोफाइल यूजर्स को ट्वीट के रिप्लाई, मेंशन और सर्च में प्राथमिकता दी जाएगी. इससे स्पैम आदि पर रोक लगाई जा सकेगी।ब्लू टिक वाले यूजर्स ज्यादा लम्बे वीडियो और ऑडियो पोस्ट कर पाएंगे।एलन मस्क के अनुसार, पब्लिशर अगर कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट में आते हैं तो ब्लू टिक यूजर्स शुल्क वाले आर्टिकल्स मुफ्त में पढ़ सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here