Ranchi : मंत्री हफीजुल हसन द्वारा संविधान और शरीयत में शरीयत को पहले रखने वाले बयान पर आज भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया।आज भाजपा रांची महानगर और ग्रामीण जिला के द्वारा संयुक्त रूप से प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में जिला स्कूल मैदान से राजभवन तक आक्रोश प्रदर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंत्री हफीजुल को बर्खास्त करने की मांग की गई।इस दौरान कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार राय, महामंत्री (संगठन) कर्मवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय राज्यमंत्री संजय सेठ सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.भाजपा का कहना है कि “तुष्टिकरण और संविधान विरोध का पर्याय बन चुकी हेमंत सरकार के निक्कमे मंत्री हफीजुल हसन द्वारा बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के संविधान के अपमान के खिलाफ ये विरोध प्रदर्शन है।”




