झारखंड विधानसभा का आज आखिरी दिन और मॉनसून सत्र के छठें दिन है.भाजपा विधायकों ने आज सदन के परिसर में बालू की कीमतों को लेकर हंगामा मचा दिया। विधानसभा परिसर में ही बालू बेचना शुरू कर दिया.वही विधायकों ने झारखंड में हो रही बालू की किल्लत को लेकर और हेमंत सोरेन बालू को मुफ्त में देने की घोषणा का विरोध किये.वही विधायकों ने सदन परिसर में ही 1000 रुपये किलो बालू बेचना सुरु किया और सरकार का ध्यान इस ओर खींचने की कोशिश की।कोडरमा के बीजेपी विधायक नीरा यादव तराजू लेकर बालू को तौलती हुए देखी तो दूसरे विधायक कुशवाहा शशि भूषण मेहता ने सिर पर बालू का बोरा रखकर बेचा। भाजपा विधायक बालू बेच रहे थे उसी में से कोई भाजपा विधायक कोई उधार तो कोई नगद तराजू से तौला कर बालू खरीदते नजर आ रहे थे.वही विधायक सीपी सिंह ने कहा कि झारखण्ड में बालू इतना महंगा है और हेमंत सोरेन फ्री में बाट रहे है.




