झारखण्ड : मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू द्वारा हिमाचल सीएम से इस्तीफ़े की मांग पर सफाई के बाद रांची विधायक सी पी सिंह ने लिखा “श्री @kumarsudivya जी एक गंभीर राजनेता हैं, लेकिन दुर्भाग्य देखिए, @IrfanAnsariMLA जैसे सनकी और हिंदू विरोधी नेताओं के संगत में आकर वे भी अपना मानसिक संतुलन खो रहे हैं। पहले पहलगाम हमले पर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का इस्तीफा माँगने के बाद अब महबूबा मुफ्ती को जम्मू-कश्मीर का सीएम बता रहे हैं। इरफान जैसे फूहड़ नेता के संगति का असर अब उनके बयानों में साफ़ झलक रहा है। क्या अब इस रायते को समेटने के लिए फिर से एक और प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी?”
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी मंत्री के प्रेस वार्ता पर अपनी प्रतिक्रिया दी “कल चारों ओर से जगहँसाई होने के बाद यह उम्मीद थी कि @kumarsudivya को पहलगाम जैसे संवेदनशील आतंकी हमले पर व्यंग्य करने की अपनी गलती का एहसास हुआ होगा। लेकिन दुर्भाग्यवश, उन्होंने बेशर्मी की सभी सीमाएं लांघ दीं और आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फिर से अपने मानसिक दिवालियापन का परिचय दिया।पूरा देश जानता है कि 27 पर्यटकों की निर्मम हत्या का कारण उनका हिंदू होना था। अगर सुदिव्य कुमार सच बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे, तो कम से कम उन्हें ऐसे गैरज़िम्मेदाराना बयान देकर झारखंडवासियों को शर्मिंदा करने से बचना चाहिए।”



