‘बिपोरजॉय’ का झारखंड में नहीं कोई असर, जून के मध्य में भी पारा 45 डिग्री के पार

0

रांची: रांची खंड के भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि झारखंड में महाचक्रवात तूफान ‘बिपोरजॉय’ का कोई असर नहीं होगा. मॉनसून 18 से 21 जून के बीच झारखंड में दस्तक देगा। हालांकि पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल और बिहार में प्री-मानसून बारिश देखने को मिली है।मौसम विभाग के प्रमुख अभिषेक आनंद ने कहा, “अगले तीन-चार दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और यह राज्य में 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।”झारखंड को सूखाग्रस्त घोषित करने के पीछे पिछले साल कम बारिश को वजह बताया गया था. गुरुवार को झारखंड के गोड्डा जिले में सबसे ज्यादा 45.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.पाकुड़ में 45.1 डिग्री सेल्सियस, देवघर में 44.2 डिग्री सेल्सियस, गढ़वा में 41.8 डिग्री सेल्सियस, गिरिडीह में 42 डिग्री सेल्सियस, गुमला में 40.6 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में 40.8 डिग्री सेल्सियस, पलामू में 42 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में 42.1 डिग्री सेल्सियस, साहेबगंज में 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बोकारो में 41.6 डिग्री सेल्सियस, चतरा में 40.9 डिग्री सेल्सियस, सिमडेगा में 40.5 डिग्री सेल्सियस और पश्चिमी सिंहभूम में 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।रांची में गुरुवार को तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here