बिहार पूर्णिया में नकली कीटनाशक और ‘हार्पिक’ बाथरूम क्लीनर पुलिस ने किया जब्त । बंद घर से नकली कीटनाशक और हार्पिक बाथरूम क्लीनर बनाने का काम चल रहा था।यह पूरा धंधा बिहार पूर्णिया रूपौली थाना क्षेत्र के बिरौली बाजार में चल रहा था। यह कालाधन्धा सकील आलम के घर में तैयार हो रहा है। पुलिस ने रूपौली थाना पहुंचकर सीधे सकील के घर पर रेड किया। जैसे ही छापेमारी करने गई पुलिस टीम ने शकील के दुकान का शटर खोला, वहां महजूद सभी के जोश उड़ गए। फिर पुलिस ने तलाशी शुरू कर दी। इस बीच मौका मिलते ही शकील और उसकी पत्नी मौके से भाग निकले।पुलिस को इस बात की भनक लगी कि सकील आलम के घर में कीटनाशक और ‘हार्पिक’ बाथरूम क्लीनर का कालधंधा चल रही है. बगैर वक्त गंवाए टीम ने पूरे मामले की लिखित शिकायत जिला कृषि पदाधिकारी को दी। और डीएओ ने सहायक निदेशक पौधा संरक्षण जय किशन कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की और छापामारी चालू कर दी पुलिस ने खुलासे के लिए कंपनी के वरीय अधिकारी से बात कर एक टीम बनाई गई। टीम लगातार तीन महीने तक रेकी करती रही।उसके बाद छापामारी की गई.छापामारी में पुलिस ने अलग-अलग तरीके का पैकिंग मशीन, नील घोला हुआ एसिड,और कई अन्य सामान जप्त किये.पुलिस अभी छापामारी में लगी है जब तक शकील और उसकी पत्नी न मिल जाये.


